केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि ऑयल इंडिया लिमिटेड को जैसलमेर के दंदेवाला फील्ड में नया गैस-बियरिंग पे ज़ोन मिला है। उन्होंने कहा, "उथली सानू फॉर्मेशन से पहली बार लगभग 25,000 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन का प्रवाह मिला है।" बकौल रिपोर्ट्स, गैस ज़मीन से सिर्फ 950-मीटर नीचे मिली है जिसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।