भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने की संन्यास की घोषणा

भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने बुधवार को संन्यास की घोषणा करते हुए कहा है कि चेन्नई में होने वाला डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट पेशेवर खिलाड़ी के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। गौरतलब है कि शरत ने राष्ट्रमंडल खेलों में 7 स्वर्ण समेत 13 पदक जबकि एशियाई खेलों में 2 कांस्य पदक जीते हैं।