भारत की दुर्लभ मालवी ऊंट नस्ल पर मंडरा रहा है विलुप्त होने का खतरा, 102 रह गई है संख्या
भारत की दुर्लभ मालवी ऊंट नस्ल के विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि अब इनकी संख्या घटकर 102 रह गई है। इसके चलते नैशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल (NRCC) ने इनके संरक्षण के प्रयास शुरू किए हैं। मालवी को भारत की सबसे छोटी ऊंट-नस्लों में माना जाता है और यह प्रति चक्र 4-5 किलोग्राम दूध दे सकती है।