भारत के दुश्मन और दोस्त के बीच हुई डिफेंस डील को लेकर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?
भारत के दुश्मन पाकिस्तान और दोस्त सऊदी अरब के बीच हुई डिफेंस डील को लेकर एक्सपर्ट्स ने कहा है कि इसके ज़रिए पाकिस्तान सिर्फ भाड़े के सैनिकों का सप्लायर बनकर रह जाएगा। एक्सपर्ट्स और जियोपॉलिटिकल एनालिस्ट ने बताया है कि समझौते का यह मतलब नहीं है कि सऊदी पाकिस्तान के लिए भारत से युद्ध करेगा और ज़मीनी हकीकत अलग है।