न्यूज़ीलैंड ने बुधवार को राजकोट में दूसरे वनडे मैच में भारत को 7-विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज़ में 1-1 से बराबरी कर ली। भारत 3 साल बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ कोई वनडे इंटरनैशनल मैच हारा है। भारत ने केएल राहुल के शतक की बदौलत 285 रन का टारगेट दिया था जिसे न्यूज़ीलैंड ने 47.3-ओवर में हासिल कर लिया।