भारत के पूर्व निशानेबाज़ राजा रणधीर सिंह का 79 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
भारत के पूर्व निशानेबाज़ राजा रणधीर सिंह का बुधवार को 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भारत का 5 ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया था। पंजाब के पूर्व शूटिंग असोसिएशन अध्यक्ष गुरबीर संधू ने बताया, "उन्हें पहले ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और वह उससे उबर नहीं पाए...आज सुबह करीब 10:30 बजे दिल्ली में उनका निधन हो गया।"