'AQI.in' के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे दिल्ली का AQI 743 के साथ 'गंभीर' श्रेणी में रहा। मुंबई में AQI 156, चेन्नई में 188, कोलकाता में 186, और हैदराबाद व बेंगलुरु में 172 दर्ज किया गया। वहीं, लखनऊ का AQI 493 के साथ 'खतरनाक' श्रेणी में रहा जिससे लखनऊ दुनिया का 17वां सबसे प्रदूषित शहर बन गया।