वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत की झटकों को झेलने की क्षमता काफी मज़बूत है और उसकी आर्थिक क्षमताएं विकसित हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा, "प्रतिबंध, टैरिफ और अलगाव की रणनीतियां वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को नया आकार दे रही हैं।" गौरतलब है कि अमेरिका ने भारत पर 50% का टैरिफ लगाया है।