आर्थिक सर्वेक्षण आने से पहले भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि भारत के पास वैश्विक व्यवस्था को नया आकार देने का मौका है। एक लेख में उन्होंने कहा, "वैश्वीकरण का दौर लगभग खत्म हो चुका है, नई व्यवस्था आकार ले रही है। भारत के पास अनिश्चित काल तक इसको आकार देने का मौका है।"