भारत का पड़ोसी देश जो 14 देशों संग शेयर करता है बॉर्डर, जानें कौनसे देश हैं शामिल

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश चीन जिसकी सीमाएं 14 देशों (भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यांमार, वियतनाम, लाओस, उत्तर कोरिया, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान, रूस और मंगोलिया) से लगी हैं। इसकी सीमाएं पहाड़ों, रेगिस्तान, जंगलों और नदियों के पार 13,743 मील तक फैली हैं। इसके अलावा चीन, मकाऊ और हांगकांग के विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों संग भी बॉर्डर साझा करता है।