भारत का पहला फारसी विश्वविद्यालय था एमपी का अशर्फी महल

मांडू (एमपी) में स्थित अशर्फी महल 1,024 में राजा भोज के समय संस्कृत विश्वविद्यालय था। कहा जाता है कि जब मांडू पर सुल्तानों का कब्ज़ा हुआ और होशंग शाह गद्दी पर बैठे तो उन्होंने इसे फारसी विश्वविद्यालय में बदल दिया। यह भारत का पहला और दुनिया का चौथा फारसी विश्वविद्यालय था। महल के भू-तल में छात्र पढ़ाई करते थे।