भारत की पहली म्यूज़िकल सड़क के पीछे कैसी इंजीनियरिंग का हुआ है इस्तेमाल?
मुंबई में भारत की पहली म्यूज़िकल रोड को डामर की पट्टियां काटकर और उन्हें एक नियमित गैप पर रखकर बनाया गया है। इन पट्टियों पर जब गाड़ियां 70-80 kmph की स्पीड से गुज़रती हैं तो टायर-पट्टियों के बीच घर्षण से ट्यून पैदा होती है। इस सड़क का मकसद लोगों को सही स्पीड पर गाड़ी चलाने के लिए प्रोत्साहित करना है।