भारत की पहली महिला गवर्नर थीं 'भारत की कोकिला' सरोजिनी नायडू

सरोजिनी नायडू का जन्म 13-फरवरी 1879 को हुआ था और आज उनकी जयंती है। उन्हें भारत की आज़ादी के बाद 1947 में यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश) का गवर्नर नियुक्त किया गया और वह देश की पहली महिला गवर्नर थीं। नायडू का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम व सांविधान निर्माण में भी योगदान रहा और वह भारतीय संविधान सभा की सदस्य थीं।