'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, भारत ने बांग्लादेश में सुरक्षा के हालातों के मद्देनज़र सभी राजनयिकों के परिवारों को स्वदेश वापस बुलाने का फैसला लिया है। हालांकि, बांग्लादेश में भारत के उच्चायोग और सहायक उच्चायोगों में राजनयिकों की संख्या या कार्य करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं होगा। दरअसल, बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के मामलों में वृद्धि हुई है।