भारत की बड़ी जीत! भगोड़े मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को बेल्जियम के कोर्ट ने दी मंज़ूरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेल्जियम के एक कोर्ट ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि कोर्ट ने भारत की गुज़ारिश पर चोकसी की गिरफ्तारी को वैध बताया। चोकसी के पास अभी ऊपरी अदालत में अपील करने का विकल्प है लेकिन यह फैसला भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।