भारत के बड़े शहरों में किन सेक्टर में बरस रही है नौकरियां?
पीरियड लेबर फोर्स सर्वे-2025 के आधार पर बनी रिपोर्ट के अनुसार, बड़े शहरों में 58.5% लोग रेगुलर सैलरीड जॉब्स में हैं जबकि अन्य शहरों में यह आंकड़ा 42.9% है। बड़े शहरों में 31.5% वर्कर्स फाइनेंस, रियल एस्टेट, एजुकेशन, हेल्थकेयर व अन्य प्रोफेशनल सर्विसेज में जबकि 13.6% ट्रांसपोर्ट, स्टोरेज और कम्युनिकेशन में कार्यरत हैं। यहां कैजुअल लेबर की हिस्सेदारी 6.3% है।