भारतीय रेलवे ने भारत को भूटान से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है और असम के कोकराझार से भूटान के गेलेफू तक रेल लाइन बिछाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पूरी कर ली है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, प्रस्तावित रेल लाइन परियोजना 69.04 किलोमीटर की है जिसकी अनुमानित लागत ₹3,500 करोड़ होगी।