भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट के जज के बराबर सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त को ₹2.5 लाख/माह सैलरी, ₹34,000/माह का व्यय भत्ता और एचआरए (बेसिक सैलरी का 24%) मिलता है। उन्हें रहने के लिए आवास, सरकारी वाहन और सुरक्षा समेत तमाम सुविधाएं भी मिलती हैं। गौरतलब है, ज्ञानेश कुमार अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे।