भारत के म्यूज़ियम इतने खाली क्यों हैं? विदेशी महिला के अनोखे जवाब से भारतीय हुए खुश

सोशल मीडिया पर एक विदेशी पर्यटक का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपनी महिला साथी से सवाल 'भारत के म्यूज़ियम से शिल्पकृतियां गायब क्यों हैं?' पूछ रहा है। इसके जवाब में महिला ने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि ये सभी लंदन में हैं।" इसके बाद कई भारतीय यूज़र्स ने महिला की तारीफ की।