भारत को मिली T20I क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार
इंग्लैंड ने तीसरे T20I में भारत को 125 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली है। यह T20I में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड के 201/7 के स्कोर के जवाब में भारत 76 रनों पर ऑल-आउट हो गया जो T20I में उसका दूसरा सबसे कम स्कोर भी है।