भारत के महिला वनडे विश्व कप 2025 जीतने के बाद आईसीसी ने X पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की 'तब और अब' की तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर ट्रॉफी उठाने की है जबकि दूसरी 2017 की है जब फाइनल में हार के बाद हरमनप्रीत उदास थीं। आईसीसी ने लिखा, "आठ साल बाद...हरमनप्रीत का दिल टूटना इतिहास में बदल गया।"