भारत के महिला विश्व कप जीतने पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया आई सामने

भारत के महिला विश्व कप जीतने पर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "लड़कियों ने इतिहास रच दिया है। एक भारतीय होने के नाते इतने वर्षों की मेहनत को आखिरकार साकार होते देखकर मुझे बेहद गर्व हो रहा है।" उन्होंने लिखा, "ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हरमनप्रीत कौर और टीम को बहुत-बहुत बधाई। वेल डन इंडिया। इस मोमेंट को इंजॉय कीजिए।"