भारत के महिला विश्व विजेता बनते ही रोहित शर्मा का 11 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का 11 साल पुराना ट्वीट (अब X) वायरल हो गया है। रोहित ने अमोल मज़ूमदार (अब भारतीय महिला टीम के हेड कोच) को लेकर लिखा था, "मुंबई क्रिकेट के गुमनाम हीरो अमोल मज़ूमदार ने एक ज़बरदस्त रिकॉर्ड छोड़कर संन्यास लिया...हमेशा खेल में पूरा दिल लगाया।"