ANI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत को रूस से S-400 सुदर्शन एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वॉड्रन मिल गया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान S-400 ने अहम भूमिका निभाई थी। 2018 में हुए समझौते के तहत भारत को रूस से S-400 के 5 स्क्वॉड्रन मिलने थे जिनमें से तीन दो साल पहले आ चुके हैं।