inshorts

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का भंडार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि अंडमान सागर में पूर्वी तट रेखा से करीब 17-किलोमीटर दूर सागर में 'श्री विजयपुरम 2' कुएं में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। बकौल पुरी, शुरुआती प्रोडक्शन टेस्टिंग में 2212-2250 मीटर की गहराई में प्राकृतिक गैस की मौजूदगी मिली है व इसके सैंपल के परीक्षण में 87% मीथेन पाया गया है।