भारत के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वालीं वंदना कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लिया संन्यास

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वालीं 32-वर्षीय वंदना कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि...मेरे अंदर की आग कम हो गई है...मैं अपने करियर के शिखर पर संन्यास लेना चाहती हूं।" पद्मश्री व अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित वंदना ने 320 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 158 गोल दागे।