भारत की वीज़ा वाली दोस्ताना पहल पर चीन ने दी प्रतिक्रिया

भारत द्वारा 5 साल के अंतराल के बाद चीनी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीज़ा की सेवा बहाल किए जाने पर चीन ने प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, "क्रॉस-बॉर्डर ट्रैवल को आसान बनाना व्यापक स्तर पर लाभदायक है। दोनों देशों के बीच यात्रा को और सुगम बनाने के लिए भारत के साथ चीन संचार और विचार-विमर्श करता रहेगा।"