भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $4.8 बिलियन घटकर $670.11 बिलियन पर पहुंचा
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9 अगस्त को समाप्त सप्ताह में $4.8 बिलियन घटकर $670.11 बिलियन हो गया। आरबीआई के मुताबिक, विदेशी मुद्रा संपत्ति $4.079 बिलियन घटकर $587.96 बिलियन रह गई और स्वर्ण भंडार का मूल्य घटकर $59.239 बिलियन रह गया। दरअसल, 2 अगस्त को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $674.91 बिलियन के सर्वकालिक उच्चस्तर पर था।