भारत को वेनेज़ुएला का तेल बेचने को अमेरिका तैयार: वरिष्ठ अधिकारी
रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर 500% टैरिफ की आशंकाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने IANS से बात करते हुए बताया है कि अमेरिका भारत को वेनेज़ुएला से कच्चा तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि अभी इस व्यवस्था का पूरा ब्योरा तय किया जा रहा है।