लेवल्स.एफवायआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को सबसे अधिक सैलरी बेंगलुरु में मिलती है जो औसतन ₹34.98 लाख सालाना है। हैदराबाद ₹30.26 लाख के साथ दूसरे और दिल्ली-एनसीआर ₹21.38 लाख के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, अहमदाबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की औसत सैलरी सबसे कम सिर्फ ₹8.97 लाख प्रति वर्ष है।