inshorts

भारत की विविधता के मुरीद हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन

हाल ही में भारत आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की 'विविधता में एकता' की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "वहां लगभग 150 करोड़ लोग रहते हैं लेकिन सभी हिंदी नहीं बोलते, एक तिहाई लोगों को छोड़कर लोग अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं...वे एक-दूसरे को समझ नहीं पाते।" उन्होंने आगे कहा, "यह...कुछ ऐसा है जिसे हमें बनाए रखना चाहिए।"