भारत के विशाल सैन्य अभ्यास के बीच पाक नौसेना भी करेगी अभ्यास, जारी किया अलर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के त्रिशूल सैन्य अभ्यास के बीच पाकिस्तान ने अरब सागर में लाइव नेवल फायरिंग एक्सरसाइज़ के लिए एक और नेविगेशनल वॉर्निंग (NAVAREA) जारी की है। पाकिस्तानी नौसेना 2-5 नवंबर के बीच लाइव फायरिंग और नौसैनिक युद्धाभ्यास करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभ्यास भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के नज़दीक विवादित सर क्रीक क्षेत्र के पास आयोजित होंगे।