भारत की साइलेंट सिटी जहां ट्रैफिक में भी नहीं बजता हॉर्न, क्यों चर्चा में है सिविक सेंस?
मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल को भारत की 'साइलेंट सिटी-नो-हॉन्किंग सिटी' कहा जाता है। यहां ट्रैफिक जाम में भी चालक आमतौर पर बेवजह हॉर्न बजाने और ओवरटेक करने से बचते हैं। इस अनुशासन के पीछे स्थानीय सामाजिक मूल्यों और ट्रैफिक नियमों के पालन को अहम माना जाता है। मिज़ो संस्कृति की 'तलावमंगैहना' परंपरा भी दूसरों के सम्मान पर ज़ोर देती है।