अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में भारत को लेकर कहा है, "भारत के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं लेकिन उससे मुझे बस एक समस्या है कि वह दुनिया में सबसे ज़्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है।" ट्रंप ने कहा कि भारत पर अमेरिका 2 अप्रैल से रेसीप्रोकल टैरिफ (जैसे को तैसा टैरिफ) लगाएगा।