अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी राजदूत सर्ज़ियो गोर ने कहा, "विदेश मंत्री का संदेश साफ है। भारत के साथ हमारे रिश्ते मायने रखते हैं।" गोर ने कहा, "भारत संग हमारी रणनीतिक साझेदारी रियल है। हमारे सामने अपार संभावनाएं हैं।" इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में रुबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।