पीआईबी के मुताबिक, 2022 से 22-सेमीकंडक्टर स्टार्टअप्स ने वेंचर कैपिटल फंडिंग से ₹380 करोड़ से अधिक जुटाए हैं। इसमें भारत सरकार के सी2एस कार्यक्रम के तहत एक स्टार्टअप नेत्रसेमी को ₹107 करोड़ का वेंचर कैपिटल निवेश प्राप्त हुआ है। इसके अलावा 5 स्टार्टअप पहले ही वैश्विक चिप निर्माताओं के साथ अपने चिप डिज़ाइन का निर्माण और परीक्षण कर चुके हैं।