वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, भारत समेत 16 अर्थव्यवस्थाओं पर अमेरिका नए टैरिफ लगाने की तैयारी में है। बकौल रिपोर्ट, चीन, यूरोपीय संघ और 14 अन्य अर्थव्यवस्थाएं जांच के दायरे में हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये अर्थव्यवस्थाएं सरकारी सब्सिडी से अपने घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करते हुए अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।