एचसीएल कॉर्पोरेशन और वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट्स (वामा दिल्ली) में अपने पिता शिव नाडर से 47% हिस्सेदारी मिलने के बाद एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा देश की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। इसके साथ ही रोशनी की नेटवर्थ बढ़कर $35.9 बिलियन हो गई है। गौरतलब है कि रोशनी, एचसीएल टेक के फाउंडर शिव नाडर की इकलौती संतान हैं।