भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने मंगलवार को प्रयागराज के महाकुंभ मेले में पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान उनकी मां कोकिलाबेन, बेटे-बहू व पोते-पोती ने भी संगम में पवित्र स्नान किया। केंद्र सरकार के मुताबिक, महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में मंगलवार सुबह तक 45 करोड़ से भी ज़्यादा लोगों ने स्नान कर लिया।