लोकलसर्कल्स के सर्वे के मुताबिक, भारत के सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले 354 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में से 334 (94%) अब भी डार्क पैटर्न अपना रहे हैं। इनमें फोर्स्ड एक्शन, ड्रिप-प्राइसिंग और बेट-एंड-स्विच जैसी भ्रामक तकनीकें शामिल हैं। सर्वे में शामिल 45 तरह की ऑनलाइन सेवाओं में से 37 में एक भी प्लेटफॉर्म डार्क पैटर्न से पूरी तरह मुक्त नहीं मिला।