भारत के सबसे बड़े वनडे रन चेज़ के 12 साल हुए पूरे, रोहित-कोहली ने रचा था इतिहास
16 अक्टूबर 2013 को जयपुर में भारत ने वनडे इतिहास का अपना सबसे बड़ा रन चेज़ दर्ज किया था जिसे आज 12 साल पूरे हो गए हैं। रोहित शर्मा (नाबाद 141) और विराट कोहली (नाबाद 100) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 360 रन के लक्ष्य को महज़ 43.3 ओवर में हासिल कर इतिहास रच दिया था।