भारत की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के CFO ने दिया इस्तीफा
भारत की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक व समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अनुराग मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने शेयर बाज़ार को बताया है कि अनुराग 4 अप्रैल 2025 को कामकाजी समय समाप्त होने के बाद से कार्यकारी निदेशक और सीएफओ के पद से मुक्त हो जाएंगे।