भारत का सबसे महंगा तलाक! US कोर्ट ने Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू से मांगा $1.7 बिलियन का बॉन्ड
अमेरिका की एक अदालत ने ज़ोहो के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू को चल रहे तलाक मामले में $1.7 बिलियन (करीब ₹15,000 करोड़) का बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने संपत्ति ट्रांसफर और वैवाहिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर आशंकाओं के चलते यह निर्देश दिया। बकौल रिपोर्ट, यह मामला भारत के सबसे महंगे तलाकों में शामिल हो सकता है।