भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में गंदा पानी पीने से 32 लोग पड़े बीमार, 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
देश के सबसे स्वच्छ शहर माने जाने वाले इंदौर (एमपी) में कथित तौर पर दूषित पानी पीने से 32 लोग बीमार पड़ गए हैं। लोगों को उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। क्षेत्रीय पार्षद के मुताबिक, बीमारों में शामिल 80 वर्षीय बुजुर्ग नंदलाल पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई।