भारत के सहायक कोच रायन टेन डिस्कॉट ने अपने पद से दिया इस्तीफा
इंग्लैंड में वाइट-बॉल सीरीज़ में भारत की हार के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रायन टेन डिस्कॉट ने अपना पद छोड़ दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, डिस्कॉट ने इंग्लैंड में ही बीसीसीआई को पद छोड़ने की जानकारी दे दी थी। गौरतलब है कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ T20I और वनडे दोनों सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा था।