रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रुसी तेल खरीदने को लेकर भारत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की धमकियों को लेकर कहा है, "भारतीय कभी अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।" उन्होंने कहा कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानते हैं और अमेरिका के दबाव में आकर प्रधानमंत्री मोदी रुसी तेल की खरीद बंद करने का फैसला नहीं लेंगे।