पूर्व आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार को कहा कि भारत ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ में करीब 20% का योगदान देगा। उन्होंने कहा कि यह मज़बूत घरेलू डिमांड और सही इकोनॉमिक और फाइनेंशियल पॉलिसीज़ की वजह से होगा जिसने भारत की बाहरी झटकों से निपटने में मदद की है। उन्होंने कहा, "ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारत शानदार लचीलापन दिखा रहा है।"