भारत-चीन के बीच अक्टूबर के अंत तक फिर शुरू होंगी सीधी उड़ानें: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि भारत-चीन के बीच अक्टूबर के अंत तक फिर से सीधी उड़ानें शुरू हो सकती हैं। यह निर्णय दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों का एक हिस्सा है। कोविड-19 के चलते निलंबित हुईं उड़ानें जून-2020 में गलवान में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़पों के कारण अबतक बंद थीं।