भारत और चीन के बीच बंद चल रही डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस को फिर से शुरू किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "दोनों देश इस बात पर सहमत हो गए हैं कि उड़ान संचालन फिर से शुरू होगा।" बकौल जायसवाल, दोनों पक्षों की तकनीकी टीमें उड़ान सेवाओं के लिए तकनीकी व्यवस्थाओं पर विचार कर रही हैं।