भारत और चीन के बीच मई से दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता से तिब्बत के ल्हासा के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो सकती हैं। 'मनीकंट्रोल' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और चीन के बीच बीजिंग, ग्वांगझू, शंघाई, चेंगदू और कुनमिंग के लिए भी सीधी उड़ानों को फिर से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।